युवती को जबरन भगा ले जाने का आरोप
प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के मैनापुर गांव की एक महिला ने अपनी बेटी को जबरन ले भगा ले जाने और घर से नकदी व जेवर भी उठा ले जाने का आरोप लगाया है। आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज कराया है।महिला की तहरीर के मुताबिक 30 मार्च की दोपहर दो बजे उसकी बेटी घर के बाहर निकली थी। उसी दौरान रोहित, उसकी पत्नी वंदना निवासी मिर्जापुर, कौशाम्बी, रामपति निवासी मैनापुर तथा राजा निवासी भकंदा कौशाम्बी पहुंचे और बेटी को जबरन अपने साथ भगा ले गए। आरोपित घर से करीब पांच सौ ग्राम चांदी और 20 हजार रुपये नकद भी ले गए हैं। भकंदा निवासी सोनू और राकेश पर आरोपितों का सहयोग करने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.