शामली, जून 12 -- कैराना। जबरन विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के बाद युवती को उठाकर ले जाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 मई को वह परीक्षा देकर कॉलेज से घर जाने के लिए बाहर निकली थी। आरोप है कि इस दौरान हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना सनौली क्षेत्र के गांव तामशाबाद निवासी आशीष उसे जबरदस्ती डरा और धमका कर अपने साथ ले गया। आरोपी ने बिना उसकी सहमति के फर्जी विवाह प्रमाण पत्र बनवा लिया तथा उसका बेग भी छीन लिया, जिसमें उसके आवश्यक दस्तावेज थे। यह भी पढ़ें- युवती को जबरन उठाकर ले जाने की धमकी उसकी मां द्वारा शिकायत करने पर कैराना पुलिस उसे तलाश करती हुई आरोपियों के गांव पहुंची तथा सनौली पुलिस की मौजूदगी में पुलिस उसे कैराना लेकर आ गई। यहां पर वह अपनी मर...