युवती को घर समेत उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज
रुडकी, मई 10 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के युवक पर उसकी बेटी और पूरे परिवार को घर समेत उड़ाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। डर के चलते युवती ने कॉलेज जाने से भी इनकार कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी हरिद्वार के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। आरोप है कि 28 अप्रैल को पड़ोसी गांव के युवक ने युवती के मोबाइल पर कॉल कर पूरे परिवार को जान से मारने और घर उड़ाने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि धमकी के बाद से पूरा परिवार भयभीत है। युवती मानसिक रूप से सहमी हुई है और उसने पढ़ाई छोड़ने तक की बात कही है। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.