युवती को गोली मारने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
मेरठ, जुलाई 20 -- लिसाड़ीगेट में युवती को प्रेमप्रसंग चलते गोली मारने वाले आरोपी कैफ उर्फ बल्लू को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 16 जुलाई की रात मजीद नगर निवासी युवती अपनी खाला के घर से जन्मदिन की पार्टी कर महिला मित्र उसके पति के साथ वापस लौट रही थी। अंजुम पैलेस के पास लिसाड़ीगेट मेवगढ़ी मजीद नगर निवासी आरोपी कैफ उर्फ बल्लू गोली मारकर फरार हो गया था। उधर, सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Bagpat News: युवक पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.