युवती को गोली मारने के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी
सीवान, मई 31 -- गुठनी, एक संवाददाता। दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव में गुरुवार की रात युवती को गोली मारने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायल युवती काजल कुमारी (24) वर्ष के फर्द बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसने अपने फर्द बयान में पुलिस के समक्ष बताया कि गुरुवार की रात वह परिजनों के संग बैठी हुई थी। तभी बाइक सवार दो युवक उसके दरवाजे पर आ धमके। उन्होंने कुछ परिजनों से पूछताछ किया। जिसके बाद उनके द्वारा अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली उसके जांघ में आकर लग गई। उसने किसी भी विवाद या धमकी का जिक्र अपने फर्द बयान में नहीं किया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस की कई टीम घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
एफएसएल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.