फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- नवाबगंज। खेत जा रही युवती को रास्ते में युवक ने घेर लिया और खेत में खींचने का प्रयास किया । घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है । एक गांव निवासी किशोरी सुबह लगभग 8 बजे अपने घर से खेत में कूड़ा फेंकने जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही एक युवक ने किशोरी को अकेला पाकर उसे रास्ते में घेर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता की मॉ का आरोप है कि युवक ने न केवल उसका रास्ता रोका, बल्कि उसके साथ बदसलूकी करते हुए उसे जबरन पास के एक मक्के के खेत में खींच कर ले जाने की कोशिश करने लगा। किशोरी ने विरोध किया और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर किशोरी का भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी युवक धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद डरी-सहमी पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद...