बहराइच, जनवरी 30 -- बड़े भाई व बाबा कराए गए नामजद, मामा ने दर्ज कराई एफआईआर बहराइच, संवाददाता। एक युवती ने चार दिनों पूर्व फंदा डालकर खुदकुशी कर ली थी। मृतका के मामा ने इस मामले में अपने बड़े भांजे व बाबा को नामजद कर आत्महत्या को उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। विशेश्वरगंज थाने के चैसार गांव के मजरे पंडितपुरवा में 27 जनवरी को निसू पाठक (20) पुत्री राकेश पाठक का शव घर में फंदे से लटकता मिला था। सूचना पर फोरेंसिक टीम व पुलिस ने तहकीकात कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इस मामले में मृतका के मामा इसी थाने के सिसहाना के मजरे पंडितपुर निवासी वीरू मिश्रा ने एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि नीसू को बड़ा भांजा वैभव पाठक उर्फ रिसू, बाबा श्याम मनोहर मारपीट कर उत्पीड़न करते थे। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नही कर रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.