लखनऊ, सितम्बर 27 -- धर्मांतरण के विरोध में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को कार से कुचलने के प्रयास के मामले में आरोपी दानिश नेपाल भाग निकला। बीते दिनों उसकी लोकेशन गाजियाबाद, दिल्ली और बनारस में मिली थी। पुलिस टीम की भनक लगते ही वह नेपाल भाग निकला। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी कार चालक व युवती के दोस्त रहे शहनवाज को पहले ही जेल भेज चुकी है। उसके एक अन्य साथी शरीफ को धमकी देने के मामले में भी पुलिस ने पकड़ा था। दानिश घटना के बाद से फरार चल रहा था। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बीते दिनों हरदोई जनपद की रहने वाली युवती। अपनी बुआ और बहन के साथ स्कूटी से चाय पीने गई थी। वहां उसका पूर्व परिचित मित्र शहनवाज अपने साथी दानिश के साथ मिला था। साथ में दो लड़कियां भी थी। यह सभी लोग कार से थे। शहनवाज से युवती का विवाद हो गया था। शहनवाज और दानिश ने य...