फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- कायमगंज, संवाददाता। पीड़िता के भाई ने 24 फरवरी को आरोप लगाया था कि आरोपित गोपाल निवासी झकरई जनपद एटा उसकी बहन को आए दिन परेशान करता था। विरोध करने पर पेट्रोल डालकर जलाया था और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। उधर परिजन गंभीर हालत में जली युवती को सीएचसी से लोहिया के बाद सैफई ले गए थे। उसके बाद हालत में सुधार न होने पर लखनऊ में उसका इलाज चल रहा था। जहां तीन दिन पहले उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया साक्ष्यों के आधार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में बीते दिवस नामजद आरोपित गोपाल को लखनपुर मोड़ के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस के...