बाराबंकी, सितम्बर 10 -- बाराबंकी। प्रेम संबंध के बाद शादी से इनकार करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से आहत युवती ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देवा कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्री का प्रेम संबंध सरैया मजरे सलारपुर गांव निवासी आशीष यादव से था। दोनों के बीच शादी की बात भी चल रही थी, लेकिन आशीष के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था।पीड़ित ने बताया कि 28 जून 2026 को आशीष ने फोन कर उनकी पुत्री को लखनऊ के कैसरबाग बस स्टैंड बुलाया था। वहां से लौटने के बाद युवती ने परिजनों को बताया था कि आशीष ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और नौकरी लगने के बाद शादी से इनकार करते हुए उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। आरो...