युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर, अगस्त 24 -- गंगोह। क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसके बाद युवती द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी अभिषेक उर्फ कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस के अनुसार, ग्राम बिलासपुर में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 22 अगस्त को थाना गंगोह में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपी के उकसाने के बाद युवती ने आत्महत्या कर ली। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। इसी क्रम में सोमवार को थाना गंगोह पुलिस टीम ने वांछित आरोपी अभिषेक उर्फ कृष्ण कुमार निवासी ग्राम बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.