युवती को अश्लील संदेश भेजने वाला धरा
फरीदाबाद, जून 25 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। एक युवती को लगातार अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान करने के मामले में खेड़ीपुल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती को अलग-अलग नंबरों से संपर्क कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद निवासी शेरसा, मथुरा के रूप में हुई है। इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी युवती ने शिकायत में बताया था कि आरोपी बार-बार व्हाट्सएप पर अश्लील सामग्री भेजता और फोन कर परेशान करता था। इससे वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी। जांच में पता चला कि वर्ष 2023 में दोनों फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। गलत आचरण के कारण प्रमोद को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह युवती से रंजिश रखने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.