बाराबंकी, मार्च 1 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र की एक युवती ने अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ अश्लील कॉल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने तहरीर में बताया कि 14 नवंबर 2025 को दोपहर करीब तीन बजे दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर युवती से अश्लील बातें की गईं। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। युवती का कहना है कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बाद में 21 नवंबर को पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल नम्बर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.