युवती को अगवा करने और मारपीट का आरोप, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 29 -- उदयपुर इलाके की रहने वाली युवती की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपित अनुभव बेटी को चार साल से शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा रखा है। इसकी जानकारी पर आरोपित को पीड़िता के पति ने समझाया तो आरोपित ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित अनुभव व परिवार के मनोज, धर्मराज, कर्मराज सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.