प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार की रहने वाली 20 वर्षीय युवती 22 दिसंबर 2025 को लापता हो गई थी। उसकी मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक युवक ने फोन पर बात कर उसे बाहर बुलाया और कार में बैठाकर भाग निकला। दूसरे दिन युवक ने फोन पर धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी बेटी का पता नहीं चला। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर सज्जन शुक्ला, सत्यम मिश्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.