युवती के हत्यारोपी की जमानत खारिज
सुल्तानपुर, मई 30 -- सुलतानपुर। गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर मजरे मऊ गांव में बीते 15 अप्रैल को हुई युवती अमिता की हत्या के मामले में आरोपी सनोज गौतम की जमानत याचिका जिला जज सुनील कुमार ने खारिज कर दी है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने याचिका पर विरोध जताते हुए कहा कि गौरीगंज थाने में बीते 15 अप्रैल को मृतका के भाई ओम प्रकाश द्विवेदी ने तहरीर दी कि आरोपी सनोज ने बहन अमिता देवी का गला रेत कर हत्या कर दी जिसकी लाश गौरीशंकर द्विवेदी के खेत में मिली। विवेचना में आरोपी दुर्गेश्वरी प्रसाद का नाम भी प्रकाश में आया था। यह भी पढ़ें- युवती के हत्यारोपी की जमानत खारिज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.