युवती के साथ रेस्तरां में बैठे युवक को बेरहमी से पीटा
प्रयागराज, मार्च 24 -- शंकरढाल पर बर्गर के रेस्तरां पर युवती के साथ बैठे एक युवक की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में युवक का सिर फट गया। हंगामा बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया। लेकिन दूसरे पक्ष के लोग उनसे भी भिड़ गए। हंगामा बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने नैनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले गए। वहीं, दूसरे पक्ष को भी थाने उठा ले गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक और युवती पहले से बैठे थे। उसी दौरान कुछ लोग और पहुंचे और युवक को पीटने लगे। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि मारपीट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.