मेरठ, मार्च 10 -- दौराला रोड स्थित रेस्टोरेंट में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ लोगों ने युवती के साथ बैठे युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करने वाले युवती के परिजन बताए गए, जो सूचना मिलने के बाद रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उन्होंने युवक को जमकर पीटा और थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बोर्ड परीक्षा देने के लिए सरधना आई थी। परीक्षा देने के बाद वह घर नहीं पहुंची। इसी बीच परिजनों को पता चला कि वह दौराला रोड पर एक रेस्टोरेंट में युवक के साथ बैठी हुई है। सूचना मिलते ही युवती का भाई और अन्य परिजन रेस्टोरेंट पहुंच गए। वहां युवक को युवती के साथ बैठा देख परिजनों का पारा चढ़ गया। उन्होंने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.