युवती के साथ मारपीट में मुकदमा दर्ज
संभल, मार्च 17 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव नरैटा मोहम्मदपुर निवासी महनाज ने सोमवार को अपने घर के आगे खड़ी थी। तभी गांव के कुछ लोग आये और आपसी कहासुनी को लेकर गाली-गलौच करने लगे। जब पीड़िता ने विरोध किया तो मारपीट की कर दी। बीच-बचाव में आयी पीड़िता की मां सलमा के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घा़यल अवस्था में पीड़ित परिजनों संग थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.