युवती के साथ मारपीट में दो पर केस
रुद्रपुर, मार्च 18 -- किच्छा। अपने पचास हजार रुपये और सोने की चेन मांगने पर दोस्त ने युवती के साथ मारपीट की। तहरीर पर पुलभट्टा पुलिस ने आरोपी व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। खेड़ा ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर निवासी एक युवती ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मार्च को उसके दोस्त सोहिल निवासी नारायणनगला थाना बहेड़ी ने उसे कोरोन होटल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बुलाया था। वह पेट्रोल पंप पर पहुंची। वहां सोहिल और उसका साथी कलीम आए थे। बताया कि सोहिल को उसके पचास हजार रुपये और सोने की चेन देनी है। आरोप है कि जब उसने अपने पचास हजार रुपये और सोने की चेन मांगी तो सोहिल ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसका कान फट गया और उसमें टांके लगाने पड़े। तहरीर पर पुलिस ने सोहिल व उसके साथी कलीम के खिलाफ केस दर्ज कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.