मुरादाबाद, जनवरी 22 -- मझोला थाना क्षेत्र में बहनोई ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के कांशीरामनगर क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि बीते 15 जनवरी को माता-पिता रिश्तेदार के घर गए थे। दोपहर में मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी बहनोई घर में घुस आया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे कमरे में लेजाकर रेप की कोशिश की। बाद में आरोपी धमकी देते हुए वहां से चला गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.