युवती के साथ छेड़छाड़
बाराबंकी, जुलाई 1 -- सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती घर से 200 मीटर दूरी पर लगे हुए नींबू के पेड़ से नींबू तोड़कर घर आ रही थी, कि उसी के गांव के युवक ने छेड़छाड़ की। उसकी बहन के शोर मचाने पर भाई मौके पर पहंुचा तो भाई की पिटाई कर दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.