रामपुर, जुलाई 18 -- पीलीभीत के एक गांव निवासी महिला ढाई माह से अपने कुनवे के साथ रामपुर में डेरा डालकर रह रही थीं। 28 अप्रैल को उसकी बेटी शौच के लिए गई थीं। तभी वहां घात लगाए बैठे लोगों ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ के लोगों ने मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अनीस,उमेश,अनुज,जितेंद्र और मुल्लूराम के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...