छपरा, मार्च 20 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को खेत पटवन करने के क्रम में एक युवती के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया गया। इसका विरोध करने पर मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िता की दादी ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि खेत पटवन करने के क्रम मेरी पोती के साथ युवक संतोष महतो छेड़खानी करने लगा। इसकी शिकायत परिजनों से करने पर मुझे, मेरी पोती समेत तीन अन्य लड़कियों को लाठी-डंडे से मारपीट गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया । इस मामले में नामजद एफआईआर की गई है। उक्त लोगों पर मंगसूत्र छीनने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.