युवती के शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, जून 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। सोनहा पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी राहुल ने उन्हें शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। इसका फायदा उठाकर उसने शारीरिक सम्बंध बनाया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो मुकर गया। इस बारे में जब पीड़िता के परिजनों ने पूछताछ की तो उन्हें भी अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानेदार के साथ एसआई तारकेश्वर यादव और हेड कांस्टेबल विकास सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.