युवती के शादी के दौरान पहुंच गया लड़की का परिवार, मंदिर में शुरू हो गई तोड़फोड़, दूल्हा-दुल्हन को लेकर गई पुलिस
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut Dulha-dulhan News: यूपी के मेरठ जिले की एक युवती और युवक का प्रेम-प्रसंग था। दोनों का प्यार इस कदर बढ़ गया था कि साथ जीने-मरने की कसमें खा ली थीं। लेकिन घर वाले दोनों के इस रिश्ते पर एतराज कर रहे थे। लड़की के घर वालों ने बेटी को लड़के से मिलने से मना कर दिया था। घर वालों के विरोध को लेकर दोनों ने चुपके से कोर्ट मैरिज कर ली और फिर हिंदू-रिति रिवाज से मंदिर में शादी कर ली। लड़की के घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भी मंदिर पहुंचे। उस समय लड़का और लड़की फेरे ले रहे थे। दोनों की शादी को देखकर लड़की के घर वालों का पारा चढ़ गया। लड़के और लड़की के घर वालों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मंदिर में ही हंगामा शुरू कर दिया। लड़की वालों ने मंदिर में ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। हवन-कुंड भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.