आजमगढ़, अप्रैल 24 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चांदपुर (मानपुर) गांव में बुधवार रात घर में घुसे चोरों ने नकदी और आभूषण उड़ा दिया। परिवार में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। उसके तिलक के लिए घर में नकदी और आभूषण रखे थे। बिलरियागंज थाना के मानपुर गांव निवासी जगदीश राम की बेटी की शादी तीन मई को है। 25 अप्रैल को तिलक ले जाने की तैयारी में परिवार जुटा हुआ था। बुधवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बक्से की कुंडी तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने इस दौरान जगदीश के सगे भाई श्रीनाथ के घर को भी निशाना बनाया। यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के लिए तिलक की थी तैयारी, चोरों ने खंगाल दिया घर चोर वहां से एक मोबाइल फोन, 1500 नगद आभूषण ले गए। पड़ोस में स्थित कमला राम के घर पर भी चोरों ने हाथ साफ किया। यहां शादी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.