युवती के शव का आज होगा पोस्टमार्टम, नहीं हो सकी शिनाख्त
सीतापुर, जून 17 -- रामपुर मथुरा, संवाददाता। रामपुर मथुरा के बांसुरा-गुड़ैचा मार्ग पर तालाब किनारे गड्ढे में मिली 25 वर्षीय युवती के शव की शिनाख्त बुधवार को भी नहीं हो सकी। गुरुवार को शव मिलने के 72 घण्टे पूरे होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस की चार टीमें जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस आसपास के जिले से गुमशुदा युवती की लिस्ट तैयार कर परिवार से संपर्क कर रही है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह के मुताबिक घटना स्थल का वीटीएस निकाला जा रहा है। जिनसे घटना के समय आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की पड़ताल की जा सके। घटना स्थल के पास किसके- किसके मोबाइल फोन सक्रिय थे। साथ ही पुलिस आस पास के जनपदों समेत लखनऊ में बीते एक वर्ष में लापता हुई युवतियों की फोटो मंगाकर पहचान में जुटी है। रामपुर मथुरा के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.