युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ मुकदमा
गंगापार, अगस्त 25 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव से 21 अगस्त को शौच के लिए घर से निकली युवती के वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर युवती की मां ने गांव के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि युवती को संदीप के साथ देखा गया था। इसके बाद परिजनों ने संदीप के घरवालों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया।पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आशंका जताई कि संदीप उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों को युवती के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी है। तहरीर के आधार पर नवाबगंज पुलिस ने संदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.