अमरोहा, जून 2 -- बछरायूं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार युवती रात में घर पर ही थी लेकिन सुबह जागने पर वह घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने युवती की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द उसकी बरामदगी संग कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांच की जा रही है। युवती की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...