गंगापार, मई 29 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के आनापुर गांव से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनापुर निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री 20 मई को घर से अचानक कहीं चली गई। परिजनों का आरोप है कि युवती घर से कुछ जेवरात और नकदी भी साथ ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पेपर देने गई युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...