युवती के लापता होने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, जून 26 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती के घर से लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार युवती 24 जून को पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवती का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर परिजनों ने जलालपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.