युवती के लापता होने के मामले में मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी
औरंगाबाद, जून 16 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती के लापता होने पर उसकी मां ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कर बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि युवती 5 जून को दोपहर करीब दो बजे यह कहकर घर से निकली थी कि वह रफीगंज शहर के फिदा बिगहा स्थित अपनी बहन के घर जा रही है। शाम करीब सात बजे बड़ी बेटी से संपर्क करने पर पता चला कि वह वहां नहीं पहुंची है। इसके बाद युवती के मोबाइल पर लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। यह भी पढ़ें- घर से लापता हुई दो सगी नाबालिग बहनें परिजनों ने रिश्तेदारों तथा संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.