फिरोजाबाद, जुलाई 29 -- शिकोहाबाद में एक युवती के भाई ने पिता पुत्र पर उसकी बहन को बहला फुसलाकर अगुआ करने का आरोप लगाया है। युवती आभूषण भी ले गई है। हाथरस के सहपऊ के एक युवक का कहना है कि उसकी बहन 24 जुलाई की अपनी बहन के घर से घर जाने के लिए निकली थी। उसके बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों को 2 दिन बाद युवती के परिजनों को ज्ञात हुआ कि उसे अजीत कुमार पुत्र शैलेन्द्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, भाई अविनाश, संजीव निवासी महारारा थाना सहपऊ हाथरस युवती को बहला फुसलाकर अपरहण कर लिया है। युवती अपने साथ सोने के कुंडल, सोने की चैन, पाँच अंगूठी ले गई है। पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...