सहारनपुर, फरवरी 26 -- गांव सांगाठेड़ा में युवती की बरामदगी को लेकर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने धरना देते हुए जाम लगा दिया। एसपी देहात के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। पुलिस ने दो दिन में युवती को बरामद करने का आश्वासन दिया है। इस बीच कई बार युवा बेहद उग्र भी हुए। जाम को लेकर प्रशासन ने गंगोह के नानौता चौक को टैंकर लगाकर बंद किया हुआ था। वहीं, सांगाठेड़ा में भी रजवाहा पुल से पहले से ही आवागमन बंद रखा था। पूरे गांव में सन्नाटा छाया रहा। गांव में अहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव सांगाठेड़ा से दूसरे वर्ग का सेवा केन्द्र संचालक द्वारा युवती को भगाकर ले जाने के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बुधवार को हुई पंचायत में जिम्मेदारों लोगों द्वारा युवती की 24 घंटे में बरामदगी के आश्वासन देने पर पीड़ित पक्ष...