युवती के फोटो सोशल मीडिया पर डाल जीजा कर रहा बदनामी
मैनपुरी, मई 17 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने जीजा पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने थाना एलाऊ में तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बिछवां थाना क्षेत्र के बीनामई निवासी उसके जीजा सुरजीत और उसकी बहन के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसलिए बहन मायके में रह रही है। आरोप है कि सुरजीत इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसके फोटो पर गंदे कमेंट लिखकर अश्लील गाने लगाकर पोस्ट अपलोड करता है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करता है तथा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। उसके इस कृत्य से समाज में उसकी बदनामी हो रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.