युवती के फोटो वायरल करने और छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने, घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के गांव नौसहारा निवासी हरिओम दुबे कई दिनों से उसकी बहन के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल कर रहा था। इसकी शिकायत पहले भी की गई थी। आरोप है कि 27 जुलाई की दोपहर करीब 11:30 बजे हरिओम अपने दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। उस समय युवती घर पर अकेली थी। आरोप है कि हरिओम घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। बाद में युवती ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.