युवती के फोटो बांटने से शादी टूटी, पांच के खिलाफ रिपोर्ट
शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज में युवती के फोटो मोहल्ले में बांटने के मामले में शादी टूटने का आरोप सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला ख्वाजा फिरोज निवासी जफर खान ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन का निकाह बिजलीपुरा निवासी खालिद से तय किया था, जो चार जून को होना था। आरोप है कि दो जून को करन निवासी नरसिंह गार्डन, थाना ख्याला दिल्ली अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और युवती के फोटो मोहल्ले में बांटने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- रिश्ता तुड़वाने और बेटी को बदनाम करने का आरोप, छह लोगों पर केस शोर सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.