औरंगाबाद, मई 11 -- । पौथू थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने शादी से इनकार करने वाले युवक एवं उसके पिता को नामजद आरोपी बनाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्रस्ताव का इनकार पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपनी पुत्री के विवाह को लेकर रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ता तय करने गए थे। उस दौरान युवक के पिता ने उनका मोबाइल नंबर लिया और बाद में जवाब देने की बात कही। कुछ दिनों बाद युवक ने मोबाइल पर फोन कर कहा कि उन्हें इंटर पास लड़की चाहिए, इसलिए वह रिश्ता नहीं करेंगे। आरोप है कि इसके बावजूद युवक उनकी पुत्री से लगातार मोबाइल पर बातचीत करता रहा।
गायब होना पीड़ित पिता के अनुसार 24 अप्रैल की करीब आधी रात उनकी पुत्री अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों की नींद खुलने पर युवती घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.