जौनपुर, जून 28 -- जफराबाद। क्षेत्र के जमैथा स्थित अखड़ो घाट पर रविवार को एक युवती के गोमती नदी में डूबने की अफवाह से पुलिस और स्थानीय लोग हलकान रहे। काफी खोजबीन के बाद कोई युवती नहीं मिली। बाद में पता चला एक माह पहले हुई घटना को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके आधार पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी को मोबाइल पर युवती के डूबने की सूचना दी थी। यह भी पढ़ें- गोमती नदी में युवती के डूबने की अफवाह से हलकान हुई पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...