हाजीपुर, अप्रैल 11 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बलिया चंवर स्थित बिजली के (400 किलो वोल्ट) हाई वोल्टेज टॉवर पर युवती के चढ़ने के मामले में दोनों बहनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी सहदेई बुजुर्ग थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने दर्ज की और कहा कि 6 अप्रैल को समय करीब 3 बजे दोपहर में चकफैज पंचायत के बलिया चंवर में बिजली के हाईवोल्टेज टॉवर पर एक युवती के चढ़ने की सूचना मिली। जहां पर काफी लोगों की भीड़ जुटी थी। सूचना से अपने वरीय को सूचित करते हुए सत्यापन एवं अग्रेतर कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी और बल के साथ बलिया चंवर पहुंचे। वहां पर देखा कि एक लड़की बलिया चंवर स्थित बिजली के हाई वोल्टेज टॉवर (करीब 100 फिट) पर चढ़ी हुई है एवं आत्महत्या करने की धमकी दे रही है। टॉवर के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। सूचना को अनुमंडल पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.