नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-तीन थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के घर से बदमाश दो लैपटॉप चोरी कर ले गए। वारदात के समय पीड़िता अपनी दोस्त के साथ जिम में गई थी। उधर, सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में चोर दुकानदार का मोबाइल चोरी कर ले गया। मोबाइल से यूपीआई की मदद से पांच हजार रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। सेक्टर-71 में रहने वाली मनीषा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह दोस्त यशी के साथ किराये के घर में रहती हैं। दोनों 21 मार्च की सुबह जिम करने गईं थीं। वहां से वापस आईं तो कमरे से दोनों के लैपटॉप गायब थे। उन्होंने लैपटॉप को आसपास ढूंढा, लेकिन लैपटॉप नहीं मिले। मनीषा ने फेज-तीन थाने में मुकदमा दर्ज कराया।सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव निवासी कैलाश सती ने पुलिस को बताया कि वह गांव में परचून की दुकान करते हैं। 23 मार्च की रात करी...