रीवा, मई 22 -- मध्य प्रदेश के रीवा में एक सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरपंच अपनी एक परिचित युवती के घर खरबूजा और आम लेकर गए थे। जहां पर दोनों ने फल खाये। फल खाने के बाद सरपंच की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसे अस्पताल लेकर जाया गाया। जहां पर डाक्टरों ने सरपंच को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का आरोप है कि उन्हें फल में जहर मिलाकर खिलाया गया है, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।परिजनों ने जताई जहर देने की आशंका पूरा मामला रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरहुला का है। यहां के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वा के सरपंच 55 साल के ताज मोहम्मद गुरुवार की दोपहर रिंग रोड स्थित गड़डिया में किसी को जमीन दिखाने के लिए गए ह...