युवती के घर आए प्रेमी को पीटकर पुलिस को सौंपा, शादी का भरोसा दे हुआ फरार
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- देल्हूपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इंस्टाग्राम से दोस्ती कर कथित प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को पहले प्रेमिका के घरवालों ने पीटा। आधी रात पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। हालांकि प्रेमी की ओर से शादी का भरोसा दिया गया है। अब आरोपी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ होने से प्रेमिका परेशान है। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात करीब एक बजे शोर के बीच एक युवक को लोगों ने पहले पीटा। बाद में पता चला कि युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद वह उसके घर पहुंचा है। युवती के घरवालों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने आरोपी को देल्हूपुर थाने पहुंचाया। रविवार को दोनों पक्ष की सुनवाई के बाद पुलिस ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया। आरोपी ने पुलिस और प्रेमिका के घर वालों को बुधवार तक शादी करने का भरोसा दिया। युवती के परिजनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.