अंबेडकर नगर, जुलाई 22 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने युवती के घर से एक लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात लेकर जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि युवती की राहुल अग्रहरि निवासी ग्राम मल्हनी, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर से फोन पर बातचीत होती थी। विरोध के बावजूद 12 जुलाई की दोपहर राहुल अग्रहरि अपनी बहन रीना और बहनोई पंकज अग्रहरि के साथ चार पहिया वाहन से पहुंचा और युवती को अपने साथ ले गया। यह भी पढ़ें- Sitapur News: जेवर व नगदी लेकर युवती लापता, मुकदमा दर्ज आरोप है कि युवती घर में रखे एक लाख रुपये नकद तथा सिकड़ी, कान के झाले, अंगूठी, छायल और कर्धन ...