मधेपुरा, अप्रैल 10 -- ग्वालपाड़ा। बीते मंगलवार को देर रात अरार थाना क्षेत्र के वीरगांव बेलदारी टोला में फंदे से लटकी एक युवती की लाश मिलने के बाद से गांव में मातम का माहौल है। गुरुवार को सुबह में मृतका अंजलि कुमारी के माता - पिता घर पहुंच गए। उनके आने के बाद मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना का कारण लोगों की समझ से परे है। कुछ लोग इसे खुदकुशी का मामला बता रहे हैं तो कुछ हत्या कर इसे खुदकुशी का रूप देने की आशंका जता रहे हैं। युवती के पिता हरेराम पोद्दार बेटी के वियोग में आंसू बहा रहे हैं। युवती की मां और छोटी बहन राजकुमारी का रो - रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि मामले में अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। अपने स्तर से घटना की तहकीकात की जा रही। नि. प्र.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...