लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ,संवाददाता। मटियारी के आस्था नगर कॉलोनी निवासी निजी बैंक में सेल्स और क्रेडिट कार्ड बनाने वाले 26 वर्षीय आकर्ष मिश्रा की आत्महत्या के मामले में पिता ने चिनहट थाने में युवती के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया।बस्ती के बेलसर निवासी राजेश मिश्रा ने बताया कि उनका बेटा आकर्ष निजी बैंक में सेल्स और क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता था। आस्था नगर कॉलोनी में वह किराये पर रहता था। बीते मंगलवार की रात आकर्ष ने किराये के मकान में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पिता का आरोप है कि बाराबंकी निवासी आकांक्षा वर्मा बेटे संग रहती थी। वह बेटे को प्रताड़ित करती थी। दबाव बनाकर 1.5 लाख रुपये का लोन भी करवाया था। पिता ने बताया कि बीते 21 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे दोनों के बीच झगड़ा हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.