रुडकी, अप्रैल 23 -- रुड़की, संवाददाता। साइबर ठगों ने एक युवती के खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगा एन्क्लेव कॉलोनी निवासी रश्मि अरोड़ा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल पर 17 अप्रैल को खाते से 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि एटीएम कार्ड के जरिये रकम निकाली गई है। उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड भी उनके पास है और न ही उनके पास किसी की कॉल आई और न ही कोई ओटीपी आया है। इसके बाद भी खाते से रकम निकाल ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...