अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में पांच दिन पूर्व ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवती के कोमा में चले जाने के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिजनों ने राहत की सांस ली है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर निवासी ईश्वरचन्द्र पुत्र राम बहादुर ने दिए तहरीर में कहा है कि बीते तीन जनवरी को उसकी पुत्री अन्नू घर के बगल स्थित दुकान पर सामान लेने गई थी। उसी दौरान दुलहूपुर से कर्बला रोड की ओर जा रहा ई-रिक्शा चालक अर्जुन पुत्र राजेन्द्र गोस्वामी निवासी मरहरा (औराड़ाड) कोतवाली जलालपुर ने कथित रूप से शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाते हुए अन्नू को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा के अगले पहिए से टकराकर अन्नू गंभीर रूप से घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.