देवरिया, जुलाई 13 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के भिंडा मिश्र गांव में सोमवार की रात करीब 8 बजे 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से एक युवती की मौत हो गई। हादसे में एक बछड़े की भी जान चली गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा किया। इसके बाद भीड़ ने बेलपार-बीआरडी मार्ग को अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया। भिंडा मिश्र गांव निवासी भूपेश गुप्ता की 18 वर्षीय पुत्री काजल गुप्ता सोमवार की रात अपने घर के सामने बंधे बछड़े को खोल रही थी। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया। तेज करंट की चपेट में आने से काजल गंभीर रूप से झ...